अपना घर तो होना ही चाहिए! क्यों ?

 दोस्तों आज मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाला हूँ जो आपने कभी कभी, किसी किसी से जरुर सुनी होगी.  क्योंकि हम जिस बैकग्राउंड से बिलोंग करते है वहां पर इनको बड़ी शान की बात समझा जाता है! और वो है "अपना घर तो होना ही चाहिए"! क्यों??

लेकिन अगर आप उसका stick answer चाहते हो आपको वही सब पुराने विचार सुनने को मिलते है -

1.      अपना घर तो अपना ही होता है

2.       चाहे छोटा हो या बड़ा अपना घर अपना होता है

3.       अपने घर की बात ही अलग होती है

4.       एक इम्मोशनल टच होता है

5.       एक सकून की लाइफ होती है

लेकिन सच कहूँ तो ये जितनी भी बातें होती है वो उस टाइम सही लगती है जब सच में घर अपना हो!  आज से कुछ decade पहले लोग घर बनाने के लिए थोड़ा - थोड़ा लगातार सेविंग करते थे तब कही जाकर 5 - 7 साल में अपने घर का सपना पूरा होता था! लेकिन जैसे - जैसे समय बदलता गया वैसे - वैसे घर के मायने भी बदलते गए! अब घर खरीदने के लिए आपको जिन्दगीर भर सेविंग नहीं करनी होती! आप जब चाहो घर के लिए होम लोन ले सकते है!और यहीं से शुरू होता है गरीबी का सफर! आपको बैंक की तरफ से ऐसी - ऐसी scheme बताई जाती है और अपने घर का सपना दिखाया जाता है जिसको आप कभी मना नही कर सकते!

दूसरा आप जिस सोसाइटी में रहते है वहां पर अपना घर होना एक status की बात होती है और इसी status के चक्कर में पड़कर एक नौकरी करने वाला इंसान होम लोन को अपना स्टेटस बना लेता है और इस माया-जाल में फँसकर अपनी और अपनी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी का दाव लगा देता है!

चलिए आपको थोड़ा डिटेल में बताने की कोसिस करता हूँ! मान लेते है की आपको एक ठीक-ठाक घर बनाने के लिए कम से कम 30 लाख तो चाहिए ही! अब आप जातें हो बैंक के पास घर के लोन के लिए जिसमे आपको 10 से 20% डाउन पेमेंट करना होता है! आप अपना सारा सेविंग किया हुआ पैसा डाउन पेमेंट के तौर पर बैंक को दे देते हो और आपका लोन पास हो जाता है और आप घर के मालिक बन जाते है अपनी नज़रों में, सोसाइटी में आपका रुतबा एक दम से बढ़ जाता है! आपके यार दोस्त, पडोसी, रिश्तेदार सब आपको बहुत अमीर मानने लगते है!

लेकिन यही से लाइफ का टर्निंग पॉइंट सुरु होता है! आप 30 लाख का होम लोन लेते हो 9% ब्याज़ के साथ और उसकी क़िस्त लगभग 27 हज़ार के आस पास जाती है! यानि की अब आप 20 साल के लिए बैंक के कर्जदार बन गए हो! अब आप अपनी मर्जी से किसी भी तरह का कोई रिस्क अफ़्फोर्ड नही कर सकते! आप चाहकर भी 9 से 5 बजे की नौकरी नहीं छोड़ सकते! लेकिन फिर भी ये विश्वास रहता है कि सब कुछ अच्छा ही होगा मेरे साथ! और आप लगातार किस्ते भरते रहते हो ये सोच कर की 30 लाख का लोन एक न एक दिन पूरा हो जायेगा और बैंक आपको आपकी प्रॉपर्टी का मालिक बना देगा! लेकिन क्या आपको कभी ये अहसास हुआ कि जिसको मैं सिर्फ 30 लाख मान कर चल रहा हूँ वो अगले 20 साल के ब्याज के साथ कितना पैसा बन रहा है! 100 में से 90 लोग कभी इसका हिसाब नहीं करते! आप अगर कैलकुलेशन करना जानते हो और इंटरेस्ट का फंडा समझते हो तो भले ही आप ये जान सके की वो प्रॉपर्टी जो आज आप 30 लाख का ले रहे हो उसको अपना बनाने के लिए आप उसका डबल पैसा बैंक को दे चुके होंगे अगले 20 साल में! और इस बात की क्या गॉरन्टी है की आप अपना लोन पूरा भर दोगे? भगवन ना करे कल को अगर आप कमाने लायक नहीं रहते हो या फिर आपकी इनकम बंद हो जाती है तब क्या होगा?

एक बार दी गई कैलकुलेशन पर भी नजर डाल ले : 


आप अगर किसी बीमारी के चलते या किसी अनहोनी के चलते अगर किस्त नहीं भर पाते है तो बैंक 90 दिन के बाद आपका अकाउंट NPA कर देगा और प्रॉपर्टी को नीलाम कर देगा! इसका मतलब ये हुआ कि ना तो आप अपनी जिंदगी सही से जी पाये और ना ही आपके बच्चे अपनी लाइफ को एन्जॉय कर पाएंगे और वो भी same ढर्रे पर चल देंगे जिस पर आज 90% आबादी चल रही है! "अपना घर तो होना ही चाहिए" - अजीब है ना.

अपना घर लो लेकिन उसके लिए पहले प्लानिंग करो! जो डाउन पेमेंट हम देते है उसका रिवर्स करना सीखो! 80% cash payment और 20% home loan! तब जाकर अपना घर अपना होता है और आप आराम से चैन की नींद सो सकते है! नही तो भाई लोगो ज़िंदगी उस गर्त में चली जायेगी जो कभी आपने सोचा भी नहीं होगा! मैंने देखा है ऐसे बहुत से लोगो को, जो बड़ी - बड़ी गाड़िया रखते है, बड़ा सा लोन का घर लेते है और फिर रेहड़ी सब्जी वाले के साथ बार्गेनिंग करते है और 10-20 रूपये कम करवाते है!

मेरी आप सभी से विनती है और एक सुझाव है की रैट रेस के चक्कर में मत पड़ना! अपनी लाइफ को एन्जॉय करना, क्योंकि ज़िन्दगी एक ही बार मिलती है और इसको किस्तों में मत जीना, अपनी फैमिली के लिए जीना, ना की किसी दूसरे को दिखाने के लिए! 

नोट: यहाँ पर जो भी बातें मैंने बताई है वो सब मेरे अपने विचार है और किसी को भी इनको व्यक्तिगत रूप में लेने की सलाह नहीं दी जाती है! धन्यवाद्!!

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें